DniNews.Live

जौनपुर में 125 शस्त्र लाइसेंस निरस्त होंगे:आपराधिक गतिविधियों और नियम उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई

जौनपुर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 125 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इन लाइसेंसधारकों की सूची तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया में उन लोगों को शामिल किया जाएगा जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं या जो किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए हैं। पुलिस थानों से ऐसे शस्त्रधारकों की रिपोर्ट मांगी जा रही है जो लाइसेंस प्राप्त करने से पहले या बाद में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। जौनपुर जिले में कुल लगभग 1500 शस्त्रधारक हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है जो आपराधिक घटनाओं में शामिल हैं या बिना किसी वैध कारण के शस्त्रों का प्रदर्शन करते हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आपराधिक घटनाओं में संलिप्त सभी शस्त्रधारकों की थानेवार सूची मांगी गई है। अब तक लगभग सवा सौ लोगों की जानकारी प्राप्त हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *