DniNews.Live

जौनपुर में हाईस्कूल-इंटर कॉपियों का मूल्यांकन:तीन केंद्रों पर पूरा, दो पर 1 अप्रैल तक चलेगा

जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। सोमवार को जिले के पांच में से तीन केंद्रों पर यह कार्य पूरा हो गया। शेष दो केंद्रों पर मूल्यांकन 1 अप्रैल तक समाप्त होगा। कुल 7 लाख 3 हजार 679 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इस मूल्यांकन के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए थे। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिया इंटर कॉलेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज और जनक कुमारी इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था। सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिया इंटर कॉलेज और राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया। बीआरपी इंटर कॉलेज केंद्र पर मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा होगा, जबकि रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज केंद्र पर यह कार्य 1 अप्रैल तक समाप्त होने की उम्मीद है। सोमवार तक हाईस्कूल की 31 और इंटर की 5,112 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष थीं। बोर्ड सचिव ने निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल तक हर हाल में मूल्यांकन कार्य पूरा कर अंक बोर्ड को भेज दिए जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार तय तिथि तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को कार्य पूरा होने के बाद अंक बोर्ड कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *