DniNews.Live

जौनपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत:बकाया होने पर अवकाश में नहीं कटेगी बिजली

जौनपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब बिजली बिल बकाया होने पर अवकाश के दिनों में उनकी बिजली नहीं काटी जाएगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता (प्रथम) मनोज कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता अनिल पाठक ने संयुक्त रूप से मीडिया को दी। विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक विशेष समय-सीमा निर्धारित की है। इसके अनुसार, बैलेंस खत्म होने के बावजूद रविवार, महीने के दूसरे शनिवार और अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक ‘हैप्पी आवर्स’ लागू रहेंगे, जिनमें बिजली कटौती पर रोक रहेगी। जिले में अब तक 1,71,528 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करने पर दो प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है। अधीक्षण अभियंताओं ने यह भी बताया कि इमरजेंसी क्रेडिट बैलेंस समाप्त होने के बाद भी उपभोक्ताओं को तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यदि रिचार्ज के बाद भी दो घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो विभाग इस पर तत्काल कार्रवाई करेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *