DniNews.Live

जौनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने का VIDEO:पुलिस ने तत्काल नमाजियों को हटाया, डीएम ने सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की थी

जौनपुर में ईद उल फितर का पर्व मनाया गया। इस दौरान सड़कों पर नमाज अदा करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को हटाया। शनिवार सुबह मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। मस्जिदों में अत्यधिक भीड़ के कारण कुछ बुजुर्गों ने सड़कों पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया था। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। ईद उल फितर की नमाज के मद्देनजर जौनपुर के DM डॉ. दिनेश चंद्र और SP कुंवर अनुपम सिंह लगातार भ्रमण पर थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने एक दिन पहले ही पैदल मार्च कर लोगों से सड़कों पर नमाज अदा न करने की अपील की थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *