जौनपुर में बोलेरो-ट्रक भिड़ंत, तीन की मौत:6 श्रद्धालु गंभीर घायल, विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे थे

जौनपुर में रविवार को रामपुर थाना क्षेत्र के गंधवना गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक हादसा हुआ। एचपी पेट्रोल पंप के समीप श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सभी श्रद्धालु विंध्याचल धाम से दर्शन कर अंबेडकर नगर लौट रहे थे। बोलेरो तेज रफ्तार में आ रही थी और गंधवना गांव के पास पहुंचते ही सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे हटवाया गया। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा गया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने पर सभी को भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक महिला शामिल है। तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने से हुआ हादसा प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दे दी गई।


https://ift.tt/WmQtzVL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top