जौनपुर की सुजानगंज और महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर सरायपड़री गांव में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस (.32 बोर), एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी अनुज मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा की लिखित शिकायत के आधार पर हुई। अनुज मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया था कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस संबंध में सुजानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए टीमें गठित की गई थीं। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव अपने हमराह हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल विकास कुमार और वैकल्पिक चालक कांस्टेबल अश्वनी कुमार के साथ सरकारी बोलेरो गाड़ी (UP-62AG0429) से शांति व्यवस्था, अलविदा जुमा नमाज ड्यूटी और गश्त पर निकले थे। वे अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। भोगीपुर कठार के आगे प्रतापगढ़ बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान, थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडे ने मोबाइल पर सूचना दी कि दो बदमाश राजाबाजार की ओर से भोगीपुर कठार होते हुए प्रतापगढ़ बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा।

Leave a Reply