जौनपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:धारदार हथियारों से गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
![]()
जौनपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:धारदार हथियारों से गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जौनपुर के तूतीपुर मुफ्ती मोहल्ले में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब आठ बजे हुई। पीड़ित हर्ष (27) पर तीन नामजद व्यक्तियों और उनके साथियों ने हमला किया। पीड़ित पक्ष के करन बिंद ने बताया कि हमलावरों ने तलवार, चाकू, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। करन बिंद के अनुसार, हमलावरों का निशाना कोई और था, लेकिन हर्ष बीच में आ गया। इससे हर्ष के हाथ में गहरी चोट आई। आरोप है कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और उन्होंने यह वारदात पूरे मोहल्ले के सामने अंजाम दी। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
