DniNews.Live

जौनपुर में किशोर पर गिरी आकाशीय बिजली:मीरगंज में चपेट में आकार गई जान, शौच के दौरान मोबाइल पर बात करते समय हादसा

मीरगंज थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह मोलनापुर गांव में हुई, जब युवक शौच के लिए घर से बाहर गया था। मिली जानकारी के अनुसार, मोलनापुर निवासी अजीत चौहान (पुत्र ज्ञानपति चौहान) सुबह खुले मैदान में शौच कर रहा था। इसी दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद परिजन अजीत को मछलीशहर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार सदमे में है। शव घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार जमा हो गए। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने शरीर गर्म होने की बात कहकर उसे दोबारा अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने उम्मीद के साथ अजीत को मड़ियाहूं स्थित आस्था अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *