जौनपुर के सिरकोनी गांव में हुए आशीष चौहान उर्फ चिघडू हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन गिरफ्तारीयों के साथ ही इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गुरुवार की भोर में दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। मृतक आशीष चौहान उर्फ चिघडू, संघईपुर गांव निवासी अरविंद चौहान का पुत्र था। हत्या के बाद अरविंद चौहान ने बाबूराम, राजा, शिवपूजन, राहुल, संजू और विवेक समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गुरुवार दोपहर को थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विवेक चौहान और अविनाश चौहान को उषा मलारी इंटरप्राइजेज, सादीपुर के पास और बाबूराम चौहान को गुमटहियां मार्केट, महिमापुर से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply