जौनपुर महोत्सव के कारण 24 मार्च को शाही किला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह डायवर्जन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। सद्भावना तिराहे से शाही किले की ओर केवल महोत्सव से संबंधित वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। अशोक टॉकीज तिराहा, मानिक चौक, अटाला तिराहा और नगर पालिका दक्षिणी गेट चौराहा से किले की ओर अन्य किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। सिपाह से अटाला की ओर और सुतरहट्टी तिराहे से किले की तरफ भी केवल कार्यक्रम से जुड़े वाहन ही जा सकेंगे। अहियापुर तिराहे से सुतरहट्टी की ओर भी महोत्सव से संबंधित वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।
महोत्सव में आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए विभिन्न पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पंचहटिया और सिपाह की ओर से आने वाले वाहन राज महल के पीछे पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। जफराबाद और लाइनबाजार की ओर से आने वाले वाहन गहना कोठी, सद्भावना तिराहे के बगल में स्थित बगीचे वाली पार्किंग का उपयोग करेंगे। मल्हनी की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन भी राज महल के पीछे पार्क होंगे।
भंडारी, मछलीशहर, सिकरारा और बदलापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए शिया कॉलेज पार्किंग निर्धारित की गई है। मड़ियाहूं की ओर से आने वाले वाहन केरारवीर मंदिर से आगे सड़क के दोनों ओर और मिथिलेश की पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। वीआईपी वाहनों के लिए किले के पीछे ड्राइवर अब्बास की पार्किंग आरक्षित की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए शेराज की पार्किंग और राज कॉलेज पुलिस चौकी के सामने मैदान/पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply