DniNews.Live

जौनपुर डीएम बोले- पेट्रोल-गैस की कमी नहीं:आपूर्ति सुनिश्चित करने का दिया आश्वासन, अफवाहों पर ध्यान न दें

जौनपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। 275 रिटेल आउटलेट, सप्लाई सुचारु रखने की कोशिश डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 275 रिटेल आउटलेट हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन प्रशासन इसे सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध जैसे वैश्विक कारणों से तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जरूरत भर ही लें, दूसरे बर्तन में पेट्रोल न भराएं डीएम ने लोगों से अपील की कि पेट्रोल पंपों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा तेल न खरीदें और वाहन के अलावा किसी अन्य पात्र में पेट्रोल न भराएं, क्योंकि यह ज्वलनशील और खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर से सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। डीएम ने जनपदवासियों से प्रशासन का सहयोग करने और संयमित रहने की अपील की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *