DniNews.Live

जौनपुर जेल का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं:न्यायाधीश, DM, SP ने दिए निर्देश, दिव्यांग बंदियों को उपकरण बांटे

जौनपुर जनपद कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने इसकी अध्यक्षता की, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बंदियों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान दोष सिद्ध और विचाराधीन दिव्यांग बंदियों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। पात्रता के आधार पर तीन दिव्यांग बंदियों को व्हीलचेयर और तीन को बैसाखी प्रदान की गई। इस निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीजीएम श्वेता यादव, जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *