DniNews.Live

जौनपुर के युवक की सुल्तानपुर में सड़क हादसे में मौत:लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर एक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोनावा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान जौनपुर के चकईपुर निवासी अवनीश पटेल (21) पुत्र वंशनारायण पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अवनीश किसी काम से सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चांदा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की और मृतक के परिजनों को सूचित किया। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे एनएचएआई कर्मियों ने सुचारु कराया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *