भास्कर न्यूज |मनियारी कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रधान कार्यालय केरमा में एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मान में आभार एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी है। मेरा लक्ष्य कुढ़नी को स्मार्ट बनाना है। जो भी विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करना ही मेरा संकल्प है। समारोह में पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, सौरव सुमन, दीपक सिंह, सज्जन पासवान, दीप नारायण सिंह, रामस्वरूप सहनी, अभिषेक प्रिंस, आशुतोष पासवान, बैजू राम, दीपक पासवान, शशि रंजन सिंह, नितेश सिंह, पप्पू सिंह, मुखिया उदय साह, विजय साह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह समेत सभी पंचायत अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/0ZLscvq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply