DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 150 ने लिया प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | समेली जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कृषि विभाग के तत्वावधान में एकदिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के तीन प्रखंड कोढ़ा, कुरसेला व फलका के करीब 150 किसानों ने मलहरिया पंचायत अंतर्गत बखरी गांव स्थित जैविक कॉरिडोर का भ्रमण कर जैविक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह कार्यक्रम जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जैविक किसान पंच लाल मंडल ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की उपयोगिता, लाभ तथा इसकी व्यवहारिक विधियों की जानकारी दी। उन्होंने जैविक कीटनाशक एवं उर्वरक तैयार करने की प्रक्रिया भी किसानों को बताया गया। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के उन्नत तरीकों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती अपनाने से एक ओर किसानों की आमदनी बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संतुलन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है और किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त होता है। प्रशिक्षण में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुरसेला रंजीत सिंह, फलका व कोढ़ा के ओम कुमार, प्रखंड समन्वयक रंजन पंडित, सहायक तकनीकी प्रबंधक समेली कंचन माला, कुरसेला से मनीष कुमार एवं फलका से देवांशु कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु किसान उपस्थित रहे।


https://ift.tt/s0BKYvH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *