DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जेसीबी की टक्कर से किसान की मौत:गोपालगंज में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को लगा धक्का,इलाज के दौरान गई जान

गोपालगंज जिले में एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। यह घटना विश्वभरपुर थाना क्षेत्र के विंदवलिया मोड़ के पास हुई। किसान को एक अनियंत्रित जेसीबी ने टक्कर मार दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बलिवन सागर गांव निवासी रुदल यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रुदल यादव कुचायकोट से काम निपटाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। विंदवलिया मोड़ के पास वे सड़क किनारे खड़े होकर किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक जेसीबी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सिर में आई गंभीर चोट, डॉक्टरों ने मॉडल अस्पताल किया रेफर टक्कर लगने से रुदल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल में इलाज के दौरान रुदल यादव की स्थिति बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर विश्वभरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेन्द्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने जेसीबी चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


https://ift.tt/g2tAWIp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *