![]()
जेपीआईईटी, जेपी पॉलिटेक्निक को मिले नए निदेशक:डॉ. गोस्वामी और डॉ. चौधरी ने संभाला पदभार
जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मवाना रोड ने 7 अप्रैल को संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए नए निदेशकों की नियुक्ति की घोषणा की। डॉ. सुदर्शन गोस्वामी को जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (JPIET) और डॉ. अमित कुमार चौधरी को जेपी पॉलिटेक्निक का निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. सुदर्शन गोस्वामी अब जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (JPIET), मवाना रोड के निदेशक का पद संभालेंगे। वहीं, डॉ. अमित कुमार चौधरी को जेपी पॉलिटेक्निक, मवाना रोड का निदेशक नियुक्त किया गया है। दोनों नव-नियुक्त निदेशकों के पास अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक अनुभव और उत्कृष्ट शैक्षणिक पृष्ठभूमि है, जिससे संस्थान को नई दिशा और गति मिलने की अपेक्षा है।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में वैदिक परंपरा के अनुसार हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। इसमें समस्त स्टाफ और प्रबंधन के सदस्यों ने भाग लिया और नव-नियुक्त निदेशकों के सफल कार्यकाल की कामना की। संस्थान के सीईओ डॉ. विशाल अग्रवाल और श्री अनुराग अग्रवाल ने नव-नियुक्त निदेशकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों निदेशक अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और अनुभव के बल पर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संस्थान परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply