DniNews.Live

जेड स्क्यावर का 3.90 करोड़ टैक्स बकाया, सीवर बंद:कानपुर में कई नोटिस व मीटिंग के बाद भी जमा नहीं किया, जलकल ने कार्रवाई की

कानपुर शहर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वायर में सोमवार को तब हड़कंप मच गया, जब जलकल विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये के बकाया टैक्स के कारण मॉल का सीवर कनेक्शन बंद कर दिया। जलकल अधिकारियों के अनुसार, मॉल प्रबंधन पर वाटर सीवर टैक्स का 3.90 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने और मीटिंग के बावजूद बकाया राशि न जमा होने पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मॉल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मॉल मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सके। नोटिस व मीटिंग के बाद भी जमा नहीं किया टैक्स अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मॉल प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस भेजे गए थे और बैठकों के दौरान टैक्स जमा करने को कहा गया था। 30 मार्च को भी टैक्स जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मॉल का सीवर कनेक्शन बंद कर दिया गया है। मॉल के दुकानदारों में नाराजगी फिलहाल, मॉल में सीवर कनेक्शन बंद होने से दुकानदारों और आने-जाने वालों में नाराजगी देखी जा रही है। जलकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा होने पर ही कनेक्शन बहाल किया जाएगा। अगर यह कनेक्शन लंबे समय तक जमा नहीं किया गया तो मॉल को परेशानी होना तय है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *