यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 10 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले जेई रविंद्र मिश्रा (42) रामपुर के शाहबाद में तैनात थे। वह किराये के मकान में अकेले रहते थे। परिजनों का आरोप है कि जेई का पत्नी से विवाद था। कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर शाहबाद थाना क्षेत्र के बिलारी मार्ग की है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझ लीजिए… बड़े भाई प्रभात मिश्रा ने बताया- रविंद्र मिश्रा (42) अपने दफ्तर सैफनी बिजली घर से 10 किलोमीटर दूर बिलारी मार्ग में एक किराए के मकान में रहते थे। शनिवार देर रात करीब 11.20 बजे मेरे फोन पर वीडियो कॉल किया था। बेटे से बात कराने को कहा। मैंने बेटे को मोबाइल दे दिया। वापस अपने कमरे में आ गया। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर में बेटा भागकर कमरे में आया। बोला कि देखिए पापा बहुत रो रहे हैं। बेडशीट से पंखे पर लटकने जा रहे हैं। मैंने तुरंत मोबाइल ले लिया। देखा तो पैरों समेत जमीन खिसक गई। रविंद्र के साथी संविदा कर्मियों को फोन कर पूरी बात बताई। साथी कर्मचारी पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। प्रभात ने कहा कि साथियों ने पुलिस बुलाई। रविंद्र को फंदे से उतारकर शाहबाद सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक तनाव और मानसिक अवसाद के चलते जेई ने यह कदम उठाया। पीछे छोड़ गए पत्नी और मासूम बेटा
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया- शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल अब तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————————- ये खबर भी पढ़िए… फरसा वाले बाबा के शिष्य बोले- ट्रक से जानबूझकर कुचला:नागालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस? CCTV से खुलेगा राज
मथुरा में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर सिंह (45) की मौत हादसा है या हत्या…इसकी गुत्थी उलझती जा रही है। बाबा के समर्थक इसे हत्या बता रहे, जबकि पुलिस हादसा बता रही है। पुलिस की थ्योरी है कि बाबा नागालैंड नंबर के कंटेनर को चेक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। चपेट में आने से बाबा की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply