भास्कर न्यूज|दरभंगा दरभंगा जिला वॉलीबॉल संघ ने 46वीं राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली है। प्रतियोगिता 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक मोकामा के मारवाड़ी हाई स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। जिला टीम के चयन के लिए 6 दिसंबर 2025, शनिवार को मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में एकदिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। संघ के सचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने बताया कि ट्रायल दोपहर 12 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों से योग्य खिलाड़ियों को भाग लेने का आग्रह किया गया है। वॉलीबॉल संघ ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 01 जनवरी 2008 या उसके बाद हुआ है। यह पात्रता राज्य स्तरीय जूनियर श्रेणी के नियमों के अनुसार तय की गई है। लड़के और लड़कियों दोनों श्रेणियों के ट्रायल इसी दिन आयोजित होंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज अपने साथ लाना अनिवार्य है- 10वीं की मार्कशीट, मूल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को मैदान में उतरने की अनुमति दी जाएगी। जिला वॉलीबॉल संघ ने सभी विद्यालयों एवं क्लबों के प्राचार्यों और प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि वे योग्य खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर भेजें। संपर्क के लिए संघ के पदाधिकारी-कुलदीप चौधरी, कामिनी कुमारी, मिहिर झा, विवेक कुमार सिंह, नियुक्त किए गए हैं।
https://ift.tt/blYzM1D
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply