जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी का जन्मोत्सव:बाबा आनंदेश्वर मंदिर में उमड़े संत, महादेव की विशेष आरती के साथ दी गई बधाई
![]()
जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी का जन्मोत्सव:बाबा आनंदेश्वर मंदिर में उमड़े संत, महादेव की विशेष आरती के साथ दी गई बधाई
कानपुर के सुप्रसिद्ध बाबा आनंदेश्वर मंदिर (परमट) में महंत श्री नारायण गिरी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए गए। जूना अखाड़े के वरिष्ठ संतों और पदाधिकारियों ने महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। महंत नारायण गिरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंदिर में महादेव की भव्य संध्याकालीन भोग आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम में कोठारी महंत महाकाल गिरी, विवेकपुरी महाराज, वशिष्ठ गिरी, इच्छा गिरी, मथुरा गिरी, सुनील गिरी और अत्रीवन महाराज सहित कई संत मौजूद रहे। मंदिर के पुजारियों और भक्तों ने महाराज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। जूना अखाड़ा संरक्षक हरि गिरि ने दिया आशीर्वाद
महंत नारायण गिरी के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के संरक्षक श्री हरि गिरि जी महाराज ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेम गिरि और सभापति मोहन भारती ने भी महाराज को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं भेजीं। जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि महाराज के जीवन का बड़ा हिस्सा धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में बीता है। अमरनाथ से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक संभाली जिम्मेदारी
महंत नारायण गिरी का धर्म के प्रति जुड़ाव बचपन से ही रहा है। उन्होंने बाबा अमरनाथ के पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उन्होंने देश-विदेश में अखाड़े की शाखाओं का विस्तार करने और सनातन धर्म के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे कानपुर के बाबा आनंदेश्वर मंदिर के पांच महंतों में चौथे नंबर के महंत के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। अखाड़े और मंदिर के विकास में अहम योगदान
जन्मोत्सव के दौरान उपस्थित संतों ने महंत नारायण गिरी के अखाड़े के प्रति समर्पण और उनके सांगठनिक कौशल की चर्चा की। उनके कार्यकाल में मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं। मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने गुरु चरणों में नमन करते हुए उनके यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े अजय पुजारी, संजय पुजारी और के. तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
