DniNews.Live

जीआरपी ने यात्री का 40,000 नकद वाला बैग लौटाया:प्रयागराज में गुम हुआ ट्रॉली बैग बरामद, पुलिस की सराहना

प्रयागराज जीआरपी ने एक यात्री का खोया हुआ ट्रॉली बैग बरामद कर उसे वापस लौटा दिया। बैग में 40 हजार रुपये नकद और अन्य सामान मौजूद था। यह कार्रवाई रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर 26 मार्च 2026 से स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में चोरी, छिनैती व गुमशुदगी की घटनाओं को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह सफलता मिली।
क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की। घटना 25 मार्च 2026 को हुई, जब यात्री सुरजीत दे और नीले दत्ता ट्रेन संख्या 22824 भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस से प्रयागराज से गया की यात्रा कर रहे थे। उनका ट्रॉली बैग यात्रा के दौरान गुम हो गया था। गुम हुए बैग में कपड़ों के साथ 40 हजार रुपये नकद भी थे। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम सक्रिय हो गई और त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) को तत्काल कार्रवाई के लिए लगाया गया। पुलिस की तत्परता के कारण गुम हुआ ट्रॉली बैग जल्द ही बरामद कर लिया गया। बैग में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर यात्रियों से संपर्क किया गया। यात्रियों को थाने बुलाया गया और उनके 40 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान सुरक्षित रूप से वापस कर दिए गए। यात्री सुरजीत दे और नीले दत्ता ने अपना सामान वापस मिलने पर जीआरपी प्रयागराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *