जीआईसी देवरिया में गृह परीक्षा परिणाम घोषित:मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया
![]()
जीआईसी देवरिया में गृह परीक्षा परिणाम घोषित:मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया
देवरिया राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 की गृह परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया और आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्हें मिष्ठान खिलाकर भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रसाद, ज्ञानेश पाण्डेय सहित सभी शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। घोषित परिणाम के अनुसार, कक्षा 6 में अल्का गुप्ता ने प्रथम, आराध्या जायसवाल ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में अनुराग सिंह प्रथम, आर्यन द्वितीय और आनंद यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा 8 में शीतल सिंह प्रथम, अनन्या मौर्या द्वितीय और विधि गोड़ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 में विष्णु नारायण ने प्रथम, आकृति ने द्वितीय और यशी मौर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि, कक्षा 11 में स्मृति चौहान प्रथम, शिवानी द्वितीय और आलिया परवीन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द सिंह ने किया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
