भास्कर न्यूज|बेगूसराय अगले तीन दिनों (22-26 नवंबर) तक मौसम शुष्क रहने वाला है। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में आसमान साफ रहेगा, वहीं, सुबह के समय धुंध और कुहासा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों की बुवाई तथा सिंचाई को लेकर आवश्यक सलाह दी है। साथ ही उन्होंने आलू, टमाटर, गोभी, प्याज, सरसों, मटर और अन्य दलहनी फसलों में कीट व रोग नियंत्रण के उपायों पर भी सुझाव दिए। पशुपालकों को बदलते तापमान में पशुओं की देखभाल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पूसा (समस्तीपुर) डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ए सत्तार ने बताया कि को कृषि मौसम बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि बिहार में बुलेटिन में बताया गया अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.2 और 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को जारी आंकड़ों में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटों में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि बुवाई व सिंचाई का कार्य मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही करें ताकि फसलों में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके।
https://ift.tt/sfAE0kK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply