DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जिले में बन रहे 20 सखी मतदान केंद्र, सभी कर्मी महिलाएं ही होंगी

भास्कर न्यूज|अररिया आगामी 11 नवंबर को दूसरे चरण चुनाव के तहत होने वाले बिहार विधानसभा निर्वाचन के लिए इस बार जिले भर में 20 सखी अर्थात पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। पिंक मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के द्वारा गठित कार्मिक कोषांग की तरफ से इन सभी मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर तमाम पोलिंग स्टाफ और सुरक्षा के लिए तैनात होने वाले पुलिस पदाधिकारी भी महिला होंगी इसको लेकर तैयारी कर रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नरपतगंज विधानसभा में दो, रानीगंज में तीन, फारबिसगंज में पांच,अररिया में पांच, जोकीहाट में दो और सिकटी में तीन बूथ को पिंक बूथ बनाया जा रहा है। पिंक बूथ को सखी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि इन मतदान केंद्रों पर सभी कवि महिलाएं ही रहती है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी मतदान केंद्रों की सूची के अनुसार नरपतगंज के 169 उमवि नोनिया टोला चकला पश्चिम भाग, 377 उमवि रामपुर आदि उत्तर भाग का चयन हुआ है। रानीगंज विधानसभा में 190 उमवि कमलपुर पूरब भाग, 200 लालजी उवि पश्चिम भाग, 202 लालजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्षिण भाग को पिंक बूथ बनाया जाएगा। इसी तरह फारबिसगंज के 169 ली एकेडमी दक्षिण भाग, 23 उवि जोगबनी पश्चिम भाग, 17 मवि जोगबनी मध्य भाग, 173 भगवती देवी गोयल बालिका उवि और 164 कन्या मवि फारबिसगंज पश्चिम भाग का चयन हुआ है। वहीं 218 कृषि उत्पादन बाजार समिति उत्तर भाग और राजकीय बालिका उवि अररिया में बनने वाले बूथ नंबर 230,231,232,233 को चिन्हित किया गया है। जोकीहाट विधानसभा में बूथ नंबर 146 आमवि जोकीहाट पूर्वी भाग और 147 आमवि जोकीहाट पश्चिम भाग को पिंक बूथ बनाया जाएगा। जबकि सिकटी विधानसभा में 52 और 53 जो आमवि कुर्साकांटा में है और बूथ 164 प्रोजेक्ट कन्या उवि सिकटी पूरब भाग सखी मतदान केंद्र होगा। पिंक मतदान केंद्र को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहती है। महिलाओं खासकर जिनके गोद में बच्चा है उनके बैठने के लिए लाउंज बनाया जाता है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष रैंप रहता है और पेयजल आदि की व्यवस्था भी होती है। प्रवेश द्वार को गुब्बारे से सजाया जाता है और वोटरों को फूल देकर स्वागत भी किया जाता है।


https://ift.tt/HdcGUMn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *