सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद बिहार विधानसभा के नए सत्र के पहले दिन औरंगाबाद जिले से चुनकर आए छह विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। जिले की सभी छह विधानसभा सीट औरंगाबाद, ओबरा, रफीगंज, नवीनगर, गोह और कुटुंबा से निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सदन में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का औपचारिक आरंभ किया। इनमें चार विधायकों ने पहली बार जबकि दो विधायकों ने दूसरी बार शपथ लेकर अपने कार्यकाल की शुरुआत की।जिले भर में शपथ ग्रहण को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पहली बार विधायक बने नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसे ऐतिहासिक क्षण बताते रहे। जनता के विश्वास और जनादेश का सम्मान बताते हुए बेहतर काम करने का संकल्प दोहराया। ओबरा में 45 वर्षों बाद टूटी सेफ सीट की मिथ्या ओबरा सीट पर इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा लोजपा (रा.) के प्रकाश चंद्र की जीत की रही। यह सीट लंबे समय से राजद की सेफ सीट मानी जाती थी, लेकिन 45 वर्षों बाद इस मिथ्या को तोड़ते हुए प्रकाश चंद्र ने जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बने। उनके शपथ ग्रहण के बाद ओबरा क्षेत्र में पार्टी समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस नतीजे से ओबरा की स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। औरंगाबाद से भाजपा की दस साल बादहुई वापसी औरंगाबाद विधानसभा सीट पर इस बार इतिहास बदला है। यहां दस साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। भाजपा के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने शपथ लेकर सदन में प्रवेश किया। स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी राजनीतिक वापसी के रूप में देखा जा रहा है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि लंबे समय बाद इस सीट पर भाजपा की जीत क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण गढ़ सकती है। कुटुंबा और नवीनगर के विधायक दूसरी बार सदन में कुटुंबा से हम पार्टी के ललन राम और नवीनगर से जदयू के चेतन आनंद ने दूसरी बार शपथ ली। दोनों विधायकों ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है, जिसे वे विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करेंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही जिले के सभी छह विधायकों ने बेहतर कार्य, पारदर्शिता, जनसंपर्क और विकास को प्राथमिकता में रखने की बात कही। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार जिले का विधानसभा प्रतिनिधित्व कई नए चेहरों के साथ युवा और सक्रिय रहेगा।
https://ift.tt/g8n3Yrv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply