Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

जिला स्टेडियम में रेसलिंग, बॉक्सिंग हॉल निर्माण शुरू:भदोही में एडवांस जिम भवन तैयार, 17 करोड़ की लागत से कई सुविधाएं


                 जिला स्टेडियम में रेसलिंग, बॉक्सिंग हॉल निर्माण शुरू:भदोही में एडवांस जिम भवन तैयार, 17 करोड़ की लागत से कई सुविधाएं

जिला स्टेडियम में रेसलिंग, बॉक्सिंग हॉल निर्माण शुरू:भदोही में एडवांस जिम भवन तैयार, 17 करोड़ की लागत से कई सुविधाएं

भदोही के जिला स्टेडियम में रेसलिंग, बॉक्सिंग हॉल और एडवांस जिम के लिए भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। उम्मीद है कि अगले महीने तक ये तीनों भवन बनकर तैयार हो जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। यह निर्माण कार्य 17 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खिलाड़ियों को जल्द ही टेनिस कोर्ट, स्वीमिंग पूल, कुश्ती ट्रैक, रेसलिंग हॉल, बॉक्सिंग हॉल और एडवांस जिम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की देखरेख में रेसलिंग और बॉक्सिंग हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, एडवांस जिम के लिए भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 12.51 करोड़ रुपये का बजट शासन ने इस परियोजना के लिए पहले ही 12.51 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए थे। विभाग ने कुल 17 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी थी, जिसमें से पहले चरण में 12.51 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सभी जनपदों से प्रस्ताव मांगे जिले की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने और स्टेडियम को समस्त सुविधाओं से लैस करने के लिए शासन गंभीर है। खेल निदेशालय के माध्यम से सभी जनपदों से प्रस्ताव मांगे गए थे। पहले चरण में तीन खेलों के लिए यह राशि आवंटित की गई है। दूसरे चरण में स्टेडियम में दर्शकदीर्घा, शेड और खेल प्रशिक्षकों के लिए आवासीय भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *