सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर समस्तीपुर का बंद चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर जिला विकास मंच के बैनर तले रविवार को नागरिक मार्च निकालकर चीनी मिल चौक पर सभा किया गया। जिला विकास मंच से जुड़े कार्यकर्ता रविवार को शहर के सरकारी बस स्टैंड में इकट्ठा होकर “बंद समस्तीपुर के चीनी मिल को चालू करो ” नारे लगाते हुए नागरिक मार्च निकाला। मार्च मुख्यालय का भ्रमण करते औवरब्रीज के रास्ते चीनी मिल चौक पहुंचा जहां चीनी मिल को चालू करने से संबंधित जोरदार नारेबाजी मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुध्न राय पंजी ने किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मंच के वरीय सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर साह ने कहा कि अंग्रेज जमाने चालू किया गया समस्तीपुर चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ा है। यह मिल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवार का रोजी-रोटी, भरण-पोषण का साधन था। आज भी चीनी मिल के पास पर्याप्त जमीन है। यहां चौतरफा आवागमन का साधन है। विद्युत एवं रेल सुविधा समेत सस्ते श्रमिक उपलब्ध हैं। कम खर्च में सरकार इसे आसानी से चालू कर सकती है। राजद नेता राकेश ठाकुर एवं भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बंद समस्तीपुर चीनी मिल को चालू कराने को सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, छात्र-नौजवानों, मजदूर-किसान, व्यवसाईयों से संघर्ष तेज करने की अपील की।
https://ift.tt/mZIMT5s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply