DniNews.Live

जिलाधिकारी ने लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण:जेवर एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, रैली स्थल, पार्किंग, जनसामान्य, वीआईपी एवं वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पार्किंग स्थलों, एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स और प्रमुख मार्गों पर आवश्यक साइनेज, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा। इसका उद्देश्य कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *