भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी शत-प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान स्लोगन को चरितार्थ करने को एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप कोषांग के नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच कर लोकतंत्र का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के मद्देनज़र जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लक्ष्य के साथ जिला स्वीप कोषांग सीतामढ़ी द्वारा शनिवार को अलग-अलग क्षेत्र में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। बताया गया कि इस अभियान में जनसंपर्क विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, नेहरू युवा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जागरूकता कार्यक्रमों के तहत पंचायत स्तर तक पहुंच बनाते हुए रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, रैली, प्रभातफेरी और घर-घर संपर्क जैसे नवाचारी कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों,महादलित टोलों, जीविका समूहों और युवा संगठनों के माध्यम से भी लगातार संदेश दिया जा रहा है कि हर मतदाता मतदान के दिन पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प को अपनाए। जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सीतामढ़ी जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो और हर मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गर्व के साथ मतदान करे। 11 को घरों से बाहर निकल कर वोट डालने की अपील जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर संध्या चौपाल का भी आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा एवं महिला मतदाता, बुजुर्ग मतदाता के साथ आम लोग भाग ले रहे हैं। कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार जागरूक मतदाता हैं। मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। सभी को आगामी 11 नवंबर को अपने घर से बाहर निकलकर निकट के मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया। कहा कि लोकतंत्र में हर वोट बहुमूल्य है और हर मतदाता लोकतंत्र का प्रहरी है। विशेष रूप से महिला एवं युवा मतदाताओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में मतदान की प्रेरणा बनें। जितनी अधिक महिलाएं एवं युवा मतदान करेंगे उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।
https://ift.tt/fYtU4NI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply