Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

जालौन में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:50 से अधिक गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट


                 जालौन में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:50 से अधिक गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट

जालौन में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:50 से अधिक गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट

जालौन जनपद में शनिवार और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश और लगभग 30 मिनट तक गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गई हैं और पानी भर जाने के कारण पैदावार सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। जिले के कोंच, माधौगढ़ तहसील और कुठौंद विकासखंड क्षेत्र इस आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। यहां करीब 50 से अधिक गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलों को भारी क्षति हुई है। रविवार को हुई ओलावृष्टि ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे बड़े-बड़े ओलों की मार से फसल की बालियां टूटकर गिर गईं और खेत सफेद चादर से ढक गए। किसानों का कहना है कि उन्हें इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरफ बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से कुछ राहत मिल सके। तस्वीरें देखिए…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *