Breaking News

जालौन में बदला मौसम का मिजाज,ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:किसानों की बढ़ी चिंता, तेज हवाओं के साथ बारिश


                 जालौन में बदला मौसम का मिजाज,ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:किसानों की बढ़ी चिंता, तेज हवाओं के साथ बारिश

जालौन में बदला मौसम का मिजाज,ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:किसानों की बढ़ी चिंता, तेज हवाओं के साथ बारिश

जालौन की माधौगढ़ तहसील के ग्राम ईंटों नवादा में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जमकर ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि हुई। कुछ ही देर में सड़कें सफेद ओलों से पट गईं, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है, जिनकी खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। इस समय क्षेत्र में गेहूं, चना और सरसों की फसलों की कटाई चल रही थी। अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई खेतों में फसलें पूरी तरह जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस ओलावृष्टि ने उन्हें आर्थिक संकट में डाल दिया है। पहले से ही बढ़ती लागत से परेशान किसान अब फसल बर्बादी को लेकर और अधिक चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। स्थानीय लोग इस घटना को प्राकृतिक आपदा मान रहे हैं और शासन-प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। यदि प्रभावित किसानों को जल्द राहत नहीं मिली, तो उनकी आर्थिक स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जालौन, माधौगढ़ और कोंच तहसील के 30 गांव ओला से प्रभावित हुए हैं। तीनों तहसील की राजस्व टीमों को लगा दिया गया है। रविवार दोपहर 2 बजे तक सर्वे रिपोर्ट आ जाएगी। उसी हिसाब से किसानों को मुआवजा भी दिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *