DniNews.Live

जालौन में प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी की, VIDEO:घर से भागकर बिलायां के शिव मंदिर में लिए सात फेरे

जालौन जनपद में एक प्रेमी युगल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर विवाह कर लिया। घर से भागकर दोनों ने एक मंदिर में पूरे विधि-विधान से शादी रचाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सिरसा कलार थाना कस्बे के निवासी कीर्ति कठेरिया (20 वर्ष) पुत्री प्रदीप कठेरिया और अमन कठेरिया (24 वर्ष) पुत्र प्रेम नारायण कठेरिया एक ही गांव और समाज से हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और साथ जीवन बिताना चाहते थे। हालांकि, उनके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। बताया गया है कि प्रेमी युगल ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी मान्यता दिला दी थी। इसके बाद 19 मार्च की रात एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलायां स्थित शिव मंदिर में उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। मंदिर में हुए इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। वायरल वीडियो में कीर्ति और अमन को सात फेरे लेते और वैवाहिक रस्में निभाते देखा जा सकता है। इस दौरान उनके कुछ करीबी भी मौजूद थे। प्रेमी युगल ने कहा कि वे हर हाल में साथ रहना चाहते थे और अपने रिश्ते को समाज के सामने स्वीकार्य बनाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सच्चे प्रेम की जीत और साहसिक निर्णय मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे पारिवारिक परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *