DniNews.Live

जालौन में पुजारी ने गाय को पीटा:पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वीडियो आया सामने

जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र में एक मंदिर परिसर में गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। सैदनगर स्थित मां रक्तदंतिका मंदिर के एक बुजुर्ग महंत ने गाय को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के महंत भगवान दास यादव उर्फ फलाहारी बाबा (लगभग 70 वर्ष), जो मूसानगर, कानपुर देहात के निवासी हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में पाली गई गाय को पीटा। घटना के समय उनका सहयोगी महेंद्र पाटकर (लगभग 49 वर्ष), निवासी सैदनगर, भी मौके पर मौजूद था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। गौ सेवा और धर्म से जुड़े स्थान पर हुई इस घटना को लेकर लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना कोटरा पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में थाना कोटरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पशु क्रूरता के किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और कानून के पालन के महत्व को रेखांकित किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *