Breaking News

जालौन में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


                 जालौन में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जालौन में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा में शनिवार को एक 19 वर्षीय बीएससी छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान ग्राम बारा निवासी सूरज बली प्रजापति की पुत्री करिश्मा (19) के रूप में हुई है। करिश्मा अकबरपुर इटौरा स्थित कर्मयोग महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी और जल्द ही फाइनल ईयर में प्रवेश लेने वाली थी। बताया गया है कि घटना के समय करिश्मा के परिवार के सभी सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान करिश्मा ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शाम को जब पिता सूरज बली खेत से घर लौटे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। यह देखकर परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आटा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि करिश्मा पढ़ाई में काफी होनहार थी और उसने हाल ही में बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार करिश्मा द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों से पूरी तरह अनभिज्ञ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और छात्रा की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *