Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

जालौन में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरा कमी:डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए


                 जालौन में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरा कमी:डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

जालौन में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरा कमी:डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

जालौन में गेहूं खरीद व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने कालपी और छौक स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बोरा (बैग) की कमी की शिकायत की, जिससे गेहूं की ढुलाई और खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी किसान को समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गेहूं खरीद शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, किसानों का गेहूं समय पर खरीदा जाए और भुगतान भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने पर जोर दिया, ताकि किसानों का विश्वास बना रहे। साथ ही, किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की इस सक्रियता से किसानों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह और खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *