DniNews.Live

जालौन में खेत विवाद ने लिया हिंसक रूप, VIDEO:दबंगों ने किसान पर किया धारदार हथियार से हमला

जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसानों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, आशीष साईं, लोकेंद्र साईं और प्रेम नारायण अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी गांव के मोहित यज्ञिक, विवेक यज्ञिक और सर्वेश यज्ञिक सहित कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने धारदार हथियारों से किसानों पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच खेत के लाखों रुपये के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह हमला हुआ। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी हमलावरों ने अभद्रता की। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि बाद में थाना स्तर पर कार्रवाई के दौरान एसएसआई दिलीप ने पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति को जबरन थाने में बैठा लिया। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पुलिस ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *