DniNews.Live

जालौन में अचानक बारिश शुरू:खेतों में मटर की फसल को नुकसान का खतरा, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी

जालौन जिले में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और शाम होते-होते रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर आकाशीय चमक के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। मौसम के इस बदलाव से आमजन को जहां राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। विशेष रूप से उन किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का कारण बन सकती है, जिनकी मटर की फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई है। अचानक हुई बारिश से फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे न केवल उत्पादन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, बल्कि किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि इस समय मटर की कटाई का काम जोरों पर है और कई खेतों में फसल पहले से कटी हुई पड़ी है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मौसम की अनिश्चितता उनकी चिंता को बढ़ा रही है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन आसमान में छाए बादलों और बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और फसल को नुकसान से बचाने के उपाय कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *