यूपी में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया। मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, हाथरस, बदायूं और फर्रुखाबाद में भी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह दिन में ही वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलानी पड़ी। वहीं वाराणसी-मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए रहे। लखनऊ में तेज हवाएं चलीं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। जिससे 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप तेज होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें, तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हिंद महासागर में तटस्थ परिस्थितियों के प्रभाव से अप्रैल में पूर्वांचल को छोड़कर बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। इसके बावजूद अप्रैल से जून तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गर्मी सामान्य से ज्यादा रहेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए-
3 दिन कैसा रहेगा मौसम? 2 अप्रैल- मौसम साफ रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जाएगी। 3 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। 4 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहेग मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…

Leave a Reply