जीटी रोड पर मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल के सामने अतिक्रमण अभियान के चलते रविवार दोपहर भीषण जाम लग गया। मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल से लेकर गुरुदेव चौराहे तक करीब 2 किमी. से भी ज्यादा लंबे जाम में वाहन रेंगते रहे। इसमें कई एंबुलेंस फंसी रही। एक एंबुलेंस में गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग रामकृष्ण को बिल्हौर से कानपुर रेफर किया गया था, डेढ़ घंटे तक जाम में मरीज तड़पता रहा और इस दौरान परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आक्सीजन के सहारे महज 2 से 3 किमी. का सफर तय करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया और मरीज की जान सांसत में फंस गई। परिजन उनके हाथ पैरों को सहलाते रहे और तौलिया से पसीना पोछते रहे एंबुलेंस सायरन बजाती रही लेकिन जाम खुलवाने वाला कोई नहीं दिखा। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने मरीज को मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल में आकर भर्ती कराया। सीरियस हालत में था मरीज एंबुलेंस चालक विमल यादव ने बताया कि वह मरीज को बिल्हौर सिटी हास्पिटल से लेकर आए हैं। करीब 1.30 घंटे तक जाम में फंसे रहे हैं। जाम को खुलवाने वाला कोई भी नहीं था। मरीज की हालत सीरियस थी। ऐसे स्थिति में परिजन मरीज को दिलासा देते रहे। कोई न कोई पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए अवश्य होना चाहिए। इस दो से तीन किमी. लंबे जाम में सिर्फ एक दो नहीं, कई एंबुलेंस घंटों जाम से जूझती रहीं। उधर अफसर अतिक्रमण अभियान में इतना व्यस्थ थे कि जाम की समस्या दिखाई ही नहीं पड़ी और मरीज तड़पते रहे। इस वजह से जाम में फंसी रही कई एंबुलेंस रावतपुर क्रॉसिंग के ठीक सामने जीटी रोड पर जीटी नर्सिंग होम, मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल, कॉर्डियोलॉजी हॉस्पिटल, जेके कैंसर हॉस्पिटल, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, हैलट अस्पताल, जच्चा-बच्चा हॉस्पिटल है। जीटी रोड से ही होकर इन अस्पतालों में मरीज पहुंचते हैं। इस वजह से जाम में कई एंबुलेंस फंसी रही और भारी फोर्स सिर्फ तमाशबीन बना रहा। अतिक्रमण अभियान के दौरान करीब पांच घंटे से मरीजों को इसी तरह से जाम से जूझना पड़ा। दुकानें गिराने में व्यस्त रहे अफसर जाम की वजह की बात करें तो कार्डियोलाजी के बाहर अतिक्रमण हटवाने को लेकर खड़ी जेसीबी व अन्य वाहनों की वजह रास्ता संकरा हुआ और जाम लग गया। अतिक्रमण हटवाने व दुकानें गिराने के लिए तो कई थानों का फोर्स व अधिकारी मुस्तैद रहे लेकिन जाम हटवाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। कार्डियोलाजी के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराकर अपनी पीठ थपथपाते रहे। जाम में करीब कार, बस, मोटरसाइकिल व कामर्शियल समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

Leave a Reply