DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जानवर को बचाने में बाइक सवार गंभीर घायल:चकाई-गिरिडीह मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होने से हादसा, देवघर रेफर

जमुई में चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। गंगारायडीह गांव के पास एक मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को अपने पुलिस वाहन से चकाई स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। घायल बाइक चालक की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत कोषोंगोंधोदिग्घी ग्राम निवासी कैलाश राम, पिता जागेश्वर राम के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी रिंकू रजक ने बताया कि बाइक की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक मवेशी के सामने आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर बुरी तरह फिसल गई।


https://ift.tt/Oyj2r6l

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *