शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव में 9 दिसंबर को हुए जानलेवा हमले के मामले में दो फरार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू सिंह और रूपक सिंह उर्फ लक्खू सिंह के रूप में हुई है। कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी के बाद दोनों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी संतोष कुमार को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 9 दिसंबर को हुई इस घटना में गाली देने से मना करने पर बदमाशों ने रिटायर्ड होमगार्ड जवान अवधेश सिंह और उनके दो बेटों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायलों को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घायल सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान अवधेश सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गांव के गुड्डू सिंह, उमेश सिंह, संतोष कुमार, निवास सिंह और रूपक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी को कर रही छापेमारी बदमाशों ने लोहे के रॉड और लाठियों से हमला कर सभी को घायल कर दिया था। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुड्डू सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे एक बार गांजा बेचने के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले के अन्य दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
https://ift.tt/1UQgyzv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply