DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जानलेवा हमले के अलग-अलग मामलों में दो अरेस्ट:10 साल से फरार चल रहे थे, कोर्ट ने जारी किया था NBW

शेखपुरा में केवटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दस साल पुराने मारपीट और जानलेवा हमले के अलग-अलग मामलों में वांछित थे। पुलिस ने इन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। पुलिस ने गंगटी गांव से द्वारिका राउत के पुत्र नुनु लाल राउत को गिरफ्तार किया। वहीं, शेखपुरवा गांव में छापेमारी कर साधु सिंह के पुत्र अरविंद सिंह को भी पकड़ा गया। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व केवटी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद और प्रशिक्षु दारोगा रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इन दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस और कोर्ट को दस साल पहले घटित मारपीट और जानलेवा हमले के मामलों में थी। उन्होंने बताया कि ये आरोपी कई बार पुलिस के प्रयासों के बावजूद फरार होने में सफल हो जाते थे। लगातार फरार रहने के कारण कोर्ट ने इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। कोर्ट के आदेश के आलोक में ही दोनों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


https://ift.tt/u2SmJKP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *