DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जानकारी के लिए ईवीएम की ट्रेनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होगा

सिटी रिपोर्टर| भागलपुर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने जिले में चुनाव की तैयारी की शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रिजाइडिंग ऐप की ट्रेनिंग पर सबसे अधिक बल दिया जा रहा है। वजह यह कि इस बार सीधे मतदान केंद्र से ही मतों की संख्या का आंकड़ा मोबाइल ऐप से प्रविष्ट किया जाएगा। जिला स्तर पर केवल डैशबोर्ड की सुविधा होगी। यह तय करना होगा कि सभी पीठासीन पदाधिकारी समय पर और सही आंकड़ा मोबाइल ऐप में दर्ज करें। सभी पीठासीन पदाधिकारियों को मोबाइल ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करने को कहा, जिससे अधिक लोग जानकारी ले सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर लाइट, अन्य मूलभूत सुविधाएं और वॉलेंटियर की व्यवस्था रखने को कहा। राजनीतिक हिंसा और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने, जिले की सोशल मीडिया टीम को एक्टिव रखने और इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करने की जरूरत बताई। जिले में होने वाले वीआईपी मूवमेंट को लेकर विशेष नजर रखने, प्रत्याशियों की ओर से प्रचार में होने वाले खर्च की निगरानी करने को कहा। मतदान केंद्रों पर और डिस्पैच करने वाले वाहन में जीपीएस लगेंगे। छठ के अवसर पर लोग बड़ी संख्या में जुटते हैं इसलिए घाटों पर मतदान की जानकारी देने पर बल दिया गया। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी उपस्थित थीं।समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत की संयुक्त अध्यक्षता में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की बैठक हुई। बैठक में एसपी नवगछिया प्रेरणा कुमार उपस्थित थीं।


https://ift.tt/uNp6kFx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *