जहानाबाद में बढ़ती ठंड के मद्देनजर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। संस्था ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में और लोगों को कंबल दिए जाएंगे, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। रेड क्रॉस की अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। इसी कड़ी में ठंड से बचाव के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन गरीबों को कंबल की आवश्यकता है, उनकी सूची बनाई जा रही है और उन्हें जनवरी के प्रथम सप्ताह में कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। गांव और मोहल्लों में भी जाकर गरीबों को कंबल वितरित संस्था के सेक्रेटरी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि रेड क्रॉस केवल शहर ही नहीं, बल्कि गांव और मोहल्लों में भी जाकर गरीबों को कंबल वितरित करता है। इसके लिए भी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है। ‘बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी राहत कार्य चलाती है यह संस्था’ राजकिशोर शर्मा ने आगे बताया कि रेड क्रॉस आपदा के समय भी लोगों की सहायता करता है। यदि किसी का घर जल जाता है, तो संस्था के माध्यम से उन्हें बर्तन, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराए जाते हैं। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी यह संस्था राहत कार्य चलाती है। संस्था की स्थापना के बाद से ही जहानाबाद जिले के निवासियों को विभिन्न प्रकार के लाभ मिल रहे हैं। कमेटी के सदस्य लगातार इस तरह के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग करते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को मदद मिल सके।
https://ift.tt/uXPy4kK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply