DniNews.Live

जहर खाने से युवक की मौत:दोस्त को फोन कर कहा- झगड़ा हो गया है, खुद पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया

हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बसीठ में खेत में जहर खाने वाले 25 वर्षीय युवक सुरजीत की सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। ग्राम कुंवरपुर बसीठ निवासी सुरजीत खेती करते थे। उनके दोस्त अनमोल ने बताया कि सोमवार सुबह सुरजीत अपने गन्ने के खेत में गए थे। वहां से सुरजीत ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका झगड़ा हो गया है और उन्होंने जहर खा लिया है। अनमोल तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां सुरजीत को उल्टियां हो रही थीं। एंबुलेंस की मदद से सुरजीत को पहले पिहानी सीएचसी ले जाया गया। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉ. प्रशांत ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। सुरजीत के पिता राम अवतार और मां मालती का निधन हो चुका है। उनकी विवाहित बड़ी बहन लखीमपुर में रहती हैं। सुरजीत घर में अकेले रहते थे। अनमोल के मुताबिक, सुरजीत ने उन्हें यह नहीं बताया कि उनका किस्से विवाद हुआ था। सुरजीत के बहनोई गुड्डू ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सुरजीत का किससे विवाद हुआ था। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि पुलिस पिहानी सीएचसी पहुंची थी। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अनमोल ने बताया कि सुरजीत ने उन्हें बताया था कि उसने एंबुलेंस और पुलिस को पहले ही फोन कर दिया है। फिर अनमोल उन्हें फौरन ही पिहानी सीएचसी लेकर चले गए थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *