कन्नौज जिले के जसोदा क्षेत्र के किसवापुर गांव निवासी अर्पित कटियार ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। अर्पित के पिता योगेश कटियार एक किसान हैं और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अर्पित ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। अर्पित की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक सरस्वती शिशु मंदिर, जसोदा में हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई माया देवी इंटर कॉलेज, कन्नौज से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कानपुर का रुख किया, जहां से उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अर्पित की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिली है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply