चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जालौन की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रसिद्ध मां रक्तदांतिका और मां अक्षरा देवी मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्री ने इस दौरान प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंदिर प्रांगण में पूरे विधि-विधान से माता रानी का पूजन किया। उन्होंने देवी को फूल-माला और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा गया। देखें, 3 तस्वीरें… यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र देव सिंह प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर इन मंदिरों में दर्शन करने आते हैं। स्थानीय लोगों में उनकी इस परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव है।
अपने दौरे के दौरान मंत्री ने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने छोटी कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस अवसर पर कन्याओं को उपहार और प्रसाद भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ‘बना जी’, विधायक मूलचंद निरंजन, अरविंद चौहान, राम लखन महाराज, लकी त्रिपाठी, आकाश त्रिवेदी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंत्री के आगमन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Leave a Reply