किशनगंज जिला परिषद कार्यालय स्थित मैची सभागार में शनिवार को ‘दिशा’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सांसद डॉ. जावेद आजाद ने की। बैठक में बिहार सरकार के उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें जल-नल योजना, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, सड़क निर्माण कार्य, बिजली आपूर्ति व्यवस्था और आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं। जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा आम जनता तक उनका लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष जोर दिया गया। समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए-डॉ. दिलीप बैठक के बाद उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे ‘सकारात्मक’ बताया। उन्होंने कहा कि कई समस्याओं से अवगत कराया गया है, जिनके समाधान के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. जायसवाल ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की भी निंदा की। उन्होंने यह भी बताया कि गृह मंत्री अमित शाह का दौरा होना है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। इस बैठक में जिला पदाधिकारी विशाल राज, विधायक कमरुल हुदा, कोचाधामन विधायक सरवर आलम, ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल और जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। छवि चमकाने के चक्कर में शर्मिंदा कर रहे- कांग्रेस सांसद दिल्ली के भारत मण्डपम में आयोजित AI सम्मिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने सामने है।दोनों ही दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है।इस बीच कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद ने शनिवार को किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अपनी छवि चमकाने के चक्कर में हर जगह हमें शर्मिंदा कर रहे हैं। डॉ जावेद ने कहा कि उनकी वजह से लोगो को घंटों तकलीफ का सामना करना पड़ा ।उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया के सामने अपनी छवि को बेहतर दिखाने का मौका था लेकिन सरकार की वजह से हम मजाक के पात्र बन गए हैं।
https://ift.tt/6STbGah
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply