हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रा. मध्य विद्यालय जितवारपुर में शनिवार को किया गया। जिसका शुभारंभ संयुक्त रूप से डीआरडीए निदेशक राघवेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक उमेश कुमार, उदय भूषण प्रसाद निराला, सतीश कुमार सिंह, केआरपी सुजीत कुमार ठाकुर एवं वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय ने किया। निदेशक ने जिला भर से प्रतियोगिता में भाग लेने आये कक्षा 6 से 12 के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव है और हरियाली के बिना पर्यावरण संतुलन नहीं बन सकता। बदलते जलवायु परिदृश्य, घटते जल स्तर और बढ़ते सूखे की समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत वर्ष 2019 में की। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सतत् विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अध्यक्षता सतीश कुमार सिंह ने व संचालन उमेश कुमार ने किया। प्रधानाध्यापक उदय भूषण प्रसाद निराला के निर्देशन में क्विज प्रतियोगिता का लिखित परीक्षा प्रारंभ किया गया। उसके बाद मौखिक परीक्षा प्रारंभ किया गया। परीक्षा समाप्ति के बाद दोनों कोटि के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वर्ग 06-08 में प्रथम स्थान शालिनी कुमारी, मध्य विद्यालय जितवारपुर, द्वितीय स्थान सौरभ कुमार एवं तृतीय स्थान राजा कुमार राम ने प्राप्त किया। वर्ग 09-12 में प्रथम स्थान विवेक कुमार उच्च विद्यालय उमगाव, द्वितीय स्थान जितेन्द्र कुमार उच्च विद्यालय भराम एवं तृतीय स्थान आशीष कुमार झा उवि जितवारपुर ने प्राप्त किया है।
https://ift.tt/526WLmK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply